फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Fund given five years ago, work still incomplete

Hardoi News: हरदोईः पांच साल पहले दी धनराशि, काम अब तक अधूरे

Sun, 11 Dec 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Fund given five years ago, work still incomplete
हरदोई। इसे कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही कहें या फिर सिर्फ काम और धनराशि आवंटन के प्रति जोर, फिलहाल कुछ भी हो इससे न तो काम समय से पूरे हो पा रहे हैं और न लोगों तक सुविधाएं पहुंच पा रहीं हैं। इससे कार्यों की लागत में वृद्धि जरूर हो रही है।
विज्ञापन

सांसद निधि के कार्यों में पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल की निधि से वर्ष 2019 और हरदोई लोकसभा से सांसद रहे अंशुल वर्मा की सांसद निधि से वर्ष 2017 में स्वीकृत जारी राशि के कार्य अब तक अधूरे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए लेकर डीएम एमपी सिंह ने संबंधित विभागों से उपभोग की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

सांसद निधि के स्वीकृत कार्यों पर गौर करें तो पूर्व सांसद अंशुल वर्मा की निधि से निर्भान सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 लाख से कक्ष निर्माण, श्रीलाल महेंद्र शिव शक्ति डिग्री कॉलेज में 15 लाख से कक्ष व बरामदा, 45 लाख 65 हजार से 210 सोलर लाइटें, 36 लाख 98 हजार की 44 सेमी हाईमास्ट लाइटें अभी तक नहीं लग पाईं हैं। ये लाइटें ब्लॉक अहिरोरी, सुरसा, सांडी के गांवों में लगानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल की निधि से 19 लाख 96 हजार से बावन के नारायण बालिका डिग्री कॉलेज में बरामदा व हॉल, ऐजा के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्कूल में पांच लाख 30 हजार से कमरा, अतरौली के जगदेव सिंह महाविद्यालय में 10 लाख से कक्षा कक्ष का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। गदौरा में 37 लाख 61 हजार, बसंतपुर में 48 लाख 24 हजार, उतरा 29 लाख 88 हजार व पोखरी बाईपास से लालपुरवा तक 87 लाख 98 हजार से स्वीकृत मार्ग भी निर्माणाधीन श्रेणी में हैं।

वर्जन
सांसद निधि के कार्यों को कार्यदायी संस्थाओं को समय से पूरे कराने चाहिए थे। कई कार्य तो विद्यालय के प्रबंधक स्वयं करा रहे हैं। सभी को चेतावनी दी गई है। जनवरी 2023 तक काम पूरा कराते हुए रिपोर्ट मांगी गई है। - मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed