{"_id":"63a1ec39862f8951b2467e99","slug":"hardoi-former-district-panchayat-member-got-character-certificate-made-by-hiding-crime-hardoi-news-knp7344186164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपराध छिपाकर बनवाया चरित्र प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपराध छिपाकर बनवाया चरित्र प्रमाणपत्र
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने आपराधिक मुकदमा छिपाकर पुलिस से चरित्र प्रमाणपत्र जारी करा लिया। मामला सामने आने पर डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
डीएम एमपी सिंह ने यह जांच मोहल्ला बाबा मंदिर निवासी दिव्यांश मिश्रा के शिकायती पत्र पर शुरू कराई है। जांच की जिम्मेदारी सदर एसडीएम स्वाती शुक्ला को सौंपी गई है।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि कोतवाली देहात के नानकगंज झाला निवासी रामदीन राठौर ने विद्युत विभाग में ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाणपत्र बनवाया है। वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी हैं। इन्होंने अपने वर्तमान पते को छिपाते हुए बिलग्राम के बिरनी का पता दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इसमें रामदीन राठौर ने कोतवाली देहात में अपने विरुद्घ दर्ज अपराध संख्या-0088 का जिक्र नहीं किया है। इस एफआईआर का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पत्र में कहा गया है कि रामदीन राठौर इसी चरित्र प्रमाणपत्र जारी होने से विद्युत विभाग में ठेकेदारी कर रहा है।
डीएम ने बताया कि पत्रावली के परीक्षण और कोतवाली देहात से एफआईआर की प्रति के अवलोकन से स्पष्ट हुआ है कि चरित्र प्रमाणपत्र फर्जी शपथ पत्र और गांव के पता दर्शाकर जारी कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आने के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।