{"_id":"62dfc944154c2d3a626e3ee8","slug":"hardoi-fire-in-the-house-in-suspicious-circumstances-cash-and-jewelery-household-ashes-hardoi-news-knp709489668","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में लगी घर में आग, नकदी-जेवर गृहस्थी राख, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में लगी घर में आग, नकदी-जेवर गृहस्थी राख, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
Tue, 26 Jul 2022 09:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 09:21 PM IST
सार
कछौना कस्बा के मोहल्ला रेलवेगंज में दो मंजिला मकान में आग लग गई। इस हादसे में पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई है। वहीं, सूचना पर भी फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, तो ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई।
विज्ञापन
घर में लगी आग से जला सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में कछौना कस्बा के मोहल्ला रेलवेगंज पश्विमी में सोमवार रात संदिग्ध हालात में एक दो मंजिला मकान में आग लग गई। गृह स्वामी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने पर लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मोहल्ला रेलवेगंज पश्चिमी निवासी जमीन अहमद का दो मंजिला मकान हैं। यहां पर उनका बेटा और बहू रहते हैं। जबकि वह लखनऊ में रहते हैं। जमील के मुताबिक बहू मायके गई थी। सोमवार रात बेटा नीचे बने कमरे में सो रहे थे। देर रात दूसरी मंजिल के कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने से पूरे मकान में धुआं भर गया। धुआं महसूस होने पर बेटे की आंख खुल गई। उसने दूसरे मंजिल पर जाकर देखा तो कमरे में रखा सामान जल रहा था। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए। मोहल्ले के लोगों ने आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के न पहुंचे पर लोगों ने निजी संसाधनों से एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक आग से कमरे में रखे बहू के जेवर 20 हजार की नकदी, डबल बेड, सोफा और ड्रेसिंग टेबल आदि जलकर राख हो गया। पीड़ितों ने तार में स्पार्किंग होने से आग लगने का अनुमान जताया है।