{"_id":"6367946eca0a05383909cda0","slug":"hardoi-fire-breaks-out-in-auto-parts-shop-loss-of-lakhs-hardoi-news-knp7267913181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
फोटो-20- दुकान मे लगी आग से जला सामान
- फोटो : HARDOI
बेनीगंज। कोथावां कस्बे में नहर चौराहे के पास स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शनिवार देर रात आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने आसपास के लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की है।
जमुखिया निवासी राम सिंह मौर्य ने बताया कि कोथावां कस्बे में नहर चौराहे के पास उनकी ऑटो केयर सेंटर के नाम से दुकान हैं। शनिवार देर रात दुकान में आग लग गई। दुकान की तरफ से निकले राहगीरों ने शटर के नीचे से धुआं निकलते देख शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
पड़ोसियों ने दुकान में आग लगने की सूचना उसे दी। जब तक उसने आकर दुकान का शटर खोला, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। दुकान में रखे टायर, ट्यूब, मोबीऑयल आदि पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
उसने पड़ोसियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत करके आग पर काबू पाया। संभावना है कि बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट होने से आग लगी होगी। पीड़ित ने राजस्व विभाग को सूूचना देकर मुआवजे की मांग की है। कोतवाल गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।