{"_id":"630f4910433bf83b0d00c46a","slug":"hardoi-fines-should-be-imposed-on-the-operator-will-be-sacked-the-managing-director-transport-inspected-hardoi-news-knp715534979","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः परिचालक पर लगाएं जुर्माना, करेंगे बर्खास्त, प्रबंध निदेशक परिवहन ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः परिचालक पर लगाएं जुर्माना, करेंगे बर्खास्त, प्रबंध निदेशक परिवहन ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
हरदोई। परिवहन निगम के एमडी ने बुधवार सुबह हरदोई बस स्टेशन परिसर में खड़ी गोला डिपो की बस में सामान की अवैध ढुलाई का मामला पकड़ा।
बस के भीतर परिचालक से मुखातिब होते हुए कहा कि तुम लोग हो जिसकी वजह से रोडवेज का भट्ठा बैठ रहा है। इसके बाद अधिकारियों से कहा कि परिचालक पर जुर्माना लगाएं और मुझे लिखकर भेजो। इसे हम बर्खास्त करेंगे।
बुधवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. संजय कुमार करीब 15 मिनट तक रोडवेज बस स्टेशन पर रहे। यहां कई बसें खड़ी थीं। वह यात्रियों से खचाखच भरी गोला डिपो की बस संख्या यूपी 78 एचएन 3670 पर चढ़े। बस में आगे की ओर करीब एक क्विंटल सामान रखा था।
सामान देख कर परिचालक से उन्होंने पूछा किसका है? जवाब नहीं आया तो बोले, किस सवारी का है? फिर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पूछा कहां तक जाएगा, यह सामान? परिचालक ने बताया कि कानपुर जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, रोडवेज का भट्ठा बैठ रहा है, उसके लिए तुम लोग जिम्मेदार हो। उन्होंने बस के चालक को बुलाया और बोले, तुम्हें दिखता नहीं है। तुम्हारे सामने अवैध रुप से सामान ढोया जा रहा है।
इसके साथ ही एआरएम से बोले, बिल लो और जुर्माना करो। इसे हटा दो। साथ ही मुझे नाम लिखकर भेजो। फिर परिचालक की ओर मुखातिब हुए और कहा कि तुम बर्खास्त हो जाओगे। प्रबंध निदेशक के हटते ही वे-बिल पर अवैध तरीके से भाड़ा ढोने की इंद्राज करते हुए एआरएम एके सिंह ने जुर्माना लगाया।
एमडी साहब, फर्रुखाबाद के लिए नहीं मिलती बस
रोडवेज के एमडी के सामने एक युवक ने कहा कि साहब फर्रुखाबाद के लिए बस नहीं मिलती। घंटों इंतजार करना पड़ता है। कोई टाइम टेबिल लागू नहीं है। किसी से शिकायत करें तो कोई असर नहीं पड़ता। इस पर एमडी ने अपने साथ मौजूद रोडवेज के अधिकारियों से कहा कि वे तत्काल इस मुद्दे का संज्ञान लें।
एआरएम से बोले एमडी अगर मक्कारी की तुम्हारी नौकरी गई, कोई नहीं बचा पाएगा
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक अपने संक्षिप्त दौरे में पूरे तेवर में दिखे। उन्होंने चलते-चलते परिवहन निगम के एआरएम से पूछा कि डग्गामार वाहनों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई। इसके साथ ही कहा कि हर 15 दिन में कार्रवाई की समीक्षा होगी।
दो महीने के लिए एक्शन प्लान मिल रहा है। इस पर अमल करें। पुलिस, एआरटीओ और आरटीओ का सहयोग लेकर डग्गामार वाहनों को पूरी तरह से बंद कराएं। अगर मक्कारी की तो समझ लो..तुम्हारी नौकरी गई। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी शासन के निर्देशों का पालन नहीं करेगा, उस पर एक्शन होगा। पुलिस हो, आरटीओ और एआरटीओ, कोई नहीं बचेगा।
कोट-
रोडवेज बसों और बस अड्डे की सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हूं। आकस्मिक निरीक्षण में स्थिति खराब मिली। सुधार के निर्देश दिए हैं। -
डा. संजय कुमार, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम

फोटो-03- हरदोई में रोडवेज बस स्टैंड पर निरीक्षण करते परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ संजय कुमार- फोटो : HARDOI