फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Fine of one lakh rupees recovered for encroachment on drain

हरदोईः नाले पर अतिक्रमण करने पर वसूला एक लाख रुपये का जुर्माना

Sun, 17 Jul 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Fine of one lakh rupees recovered for encroachment on drain
फोटो-01- नाले पर किए गए निर्माण को हटाता बुलडोजर - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के मोहल्ला न्यू सिविल लाइन में एक नाले पर निर्माण कराने के मामले में एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। अतिक्रमण के चलते मोहल्ले की जलनिकासी बाधित होने थी। इसकी शिकायत मोहल्ले वालों ने की थी। शिकायत पर एडीएम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि शहर के मोहल्ला बंशीनगर निवासी डॉ. नवीन सक्सेना मैरिज लॉन का निर्माण न्यू सिविल लाइन में करा रहे हैं। उन्होंने मोहल्ले के एक नाले के ऊपर निर्माण कार्य करा दिया।
विज्ञापन

नाले पर अतिक्रमण की वजह से गंदा पानी लोगों के घरों में जाने लगा। इसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने नगर विकास विभाग के डीसीसीसी पोर्टल के माध्यम से नगर विकास मंत्री से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका ने अतिक्रमण करने वाले डॉक्टर को नोटिस जारी किया। इसके अलावा कई बार मौखिक निर्देश दिए, फिर भी अतिक्रमण नहीं हटवाया गया।
इस पर रविवार को नगर मजिस्ट्रेट डा. सदानंद गुप्ता, अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल, पुलिस बल व पालिका टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाया।
चिकित्सक से अतिक्रमण करने व सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। एडीएम ने बताया कि नाली को यथा स्थिति में बनवाये जाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed