फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Farmers protested by climbing water tank in Pihani over the neglect of Maholi farmers

हरदोई: माहोली के किसानों की उपेक्षा पर पिहानी में पानी की टंकी पर चढ़ किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 18 Nov 2021 05:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Nov 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Farmers protested by climbing water tank in Pihani over the neglect of Maholi farmers
पानी की टंकी पर चढ़े किसान - फोटो : amar ujala
हरदोई में सीतापुर के माहोली विकास खंड में व्याप्त किसानों की समस्याओं पर पंद्रह दिन से धरना प्रदर्शन जारी है। इसके बावजूद किसानों की उपेक्षा को लेकर नाराज स्थानीय किसानों ने गुरुवार को भाकियू अवध के साथ पिहानी के देहलिया गांव में पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। 
विज्ञापन


माहोली में हुई किसानों की उपेक्षा के बाद से यह सिलसिला मैगलगंज (खीरी) से शुरू हुआ था। जो सिधौली और महोली के बाद अब पिहानी में तक आ पहुंचा है। पिहानी विकास क्षेत्र के ग्राम देहलिया में तहसील अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में अखिलेश बाजपेई, कमल किशोर दीक्षित, अजीत सिंह, अतुल दीक्षित, लालजीत मिश्रा, धर्मेंद्र आजाद, आदर्श सिंह, मोहम्मद रजी, वसीम खां आदि किसानों ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर महोली के पीड़ित किसानों के लिए न्याय मांगा।
विज्ञापन


सुबह से दोपहर दो बजे किसान पानी की टंकी ओर चढ़े हुए थे। उनका कहना है कि एसडीएम के आने और कोई ठोस आश्वासन मिलने पर ही नीचे उतरेंगे। पानी टंकी के नीचे बड़ी संख्या में लोग जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed