फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Farmer's body found lying on cot, accused of murder

हरदोईः चारपाई पर पड़ा मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Sat, 27 Aug 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: Farmer's body found lying on cot, accused of murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक राजेश द्ववेदी - फोटो : HARDOI
बघौली। थाना क्षेत्र के तिलकपुरवा गांव में शुक्रवार सुबह किसान का शव पशुबाड़े में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के बेटे ने गांव के एक व्यक्ति पर डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोड़ाराव के मजरा तिलकपुरवा निवासी सोनेश्वर (60) खेती करते थे। घर से 50 मीटर दूरी पर उनका पशुबाड़ा बना है। वह रात में वहीं सोते थे। गुरुवार शाम खाना खाकर सोने गए थे। शुक्रवार सुबह पशबाडे़ की तरफ गए बेटे दिलीप ने उन्हें चारपाई पर मृत पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसपी, एएसपी पूर्वी, सीओ विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बेटे दिलीप ने बताया कि उसके पिता ने गांव के एक व्यक्ति को तीन वर्ष पूर्व ट्रैक्टर खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। काफी दिनों से पिता रुपये की मांग कर रहे थे। पहले तो वह रुपये देेने में टालमटोल करता रहा फिर ज्यादा दबाव देने पर जानमाल की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रुपये न देने पड़े इसलिए उसी ने सोते समय पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि वृद्ध के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। उन्होंने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थव पर मौजूद गमगीन महिलाएं

घटनास्थव पर मौजूद गमगीन महिलाएं- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed