{"_id":"62f2480d1bce2971410ae838","slug":"hardoi-farmer-s-body-found-in-the-field-fear-of-murder-hardoi-news-knp71197138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के गुरेलपुरवा गांव में मवेशी चराने गया किसान घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पड़ा देखा। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव गुरेलपुरवा निवासी मंगू लाल (58) खेती करता था। सोमवार शाम वह मवेशी चराने जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गांव में खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं से सुराग नहीं मिला।
सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों के मुुताबिक मंगू लाल के हाथ-पैरों व पीठ पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
मृतक के बेटे अंशुल ने बताया कि पिता का पड़ोस के गांव मढ़िया में आना जाना था। सोमवार को भी वह मढ़िया गए थे। बेटे ने अज्ञात लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा व छह बेटियां हैं। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।