{"_id":"6331879d120937756107f71d","slug":"hardoi-farmer-s-body-found-hanging-on-the-noose-hardoi-news-knp7201217172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः फंदे पर लटकता मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः फंदे पर लटकता मिला किसान का शव
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के पूरनमऊ गांव में सोमवार देर शाम किसान का शव गांव के बाहर पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने युवक के मानसिक बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव पूरनमऊ निवासी दुर्गेश शर्मा (24) खेती करता था। वह रविवार दोपहर से लापता था। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने गांव में उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा। इस दौरान खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर चांदनी के पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई सरोज ने बताया कि दुर्गेश के कान से कीड़े निकलते थे। उसका काफी इलाज कराने के बाद उसे आराम नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
बीमारी से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिससे परेशान होकर भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और बेटा है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने आत्महत्या की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।