फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Farmer fell from tractor, died due to wheel climbing

हरदोईः ट्रैक्टर से गिरा किसान, पहिया चढ़ने से मौत

Sat, 12 Nov 2022 04:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Farmer fell from tractor, died due to wheel climbing
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के गांव नगला नान्हू में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर की सीट पर बैठकर खेत जुतवा रहा किसान टायर गड्ढे में जाने से खेत में गिर गया। उसके ऊपर से पहिया निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगला नान्हू निवासी श्याम बिहारी (80) खेती करता था। वह गेहूं की फसल की बोआई के लिए ट्रैक्टर से खेत जुतवा रहा था। उसका बेटा पारस ट्रैक्टर चला रहा था। वह ट्रैक्टर की सीट पर बैठा था। खेत जोतते समय ट्रैक्टर का पिछला पहिया गड्ढे में चला गया।
विज्ञापन

झटके के साथ श्याम बिहारी सीट से खेत में जा गिरा। उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे, दो बेटियां हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि परिजन ने सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed