{"_id":"6310a5163503790ac8300187","slug":"hardoi-farmer-driving-away-cattle-dies-after-being-hit-by-a-train-hardoi-news-knp715732592","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः मवेशी भगा रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः मवेशी भगा रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र में सरायं खास गांव के पास मवेशी भागते समय लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग पार कर रहा किसान ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव सरायं खास निवासी नौरंग बाबू (21) खेती करता था। गांव के पास से लखनऊ-दिल्ली रेलवे लाइन निकली है। बुधवार दोपहर वह रेलवे ट्रैक पार कर खेत में घुसे मवेशी भागने गया था।
मवेशी भागते समय वह रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना परिजन को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजन ने बताया कि इस वर्ष मई में नौरंग की शादी हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय किसान की ट्रेन से कटकर जान गई है।