फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Farmer dies due to bike overturning, fellow injured

हरदोई ः बाइक पलटने से किसान की मौत, साथी घायल

Sat, 16 Jul 2022 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Farmer dies due to bike overturning, fellow injured
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव हन्नामऊ निवासी डंपी (25) खेती करता था। शुक्रवार शाम वह कुशलपुरवा बाजार सब्जी लेने गया था। देर रात वह अपने साथी अनिल (28) के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में श्रीमऊ-भदार मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। देर रात डंपी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक चला रहा डंपी हेलमेेट नहीं लगाए था।
परिजनों ने बताया कि वह अविवाहिता और पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अरवल एसओ छोटेलाल ने बताया कि बाइक की रफ्तार ज्यादा होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed