{"_id":"6160a5588ebc3e61df07eacc","slug":"hardoi-ed-attaches-assets-of-history-sheeter-raju-bhadaicha-ed-is-probing-sugar-mill-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई : ईडी ने हिस्ट्रीशीटर राजू भदैचा की संपत्ति की अटैच, चीनी मिल घोटाले की जांच कर रही है ईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई : ईडी ने हिस्ट्रीशीटर राजू भदैचा की संपत्ति की अटैच, चीनी मिल घोटाले की जांच कर रही है ईडी
Sat, 09 Oct 2021 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरदोई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा निवासी हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ राजेंद्र सिंह की संपत्ति अटैच की है। गुपचुप ढंग से आई प्रवर्तन निदेशालय की टीम कार्रवाई कर वापस चली गई। हिस्ट्रीशीटर राजू भदैचा बनारस जेल में बंद है।
राजेंद्र के विरुद्ध विभिन्न जनपदों के अलग-अलग थानों और कोतवाली में 30 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट आदि के मामले शामिल हैं। राजेंद्र पूर्व में भदैचा का ग्राम प्रधान रह चुका है।

उसकी पत्नी भी प्रधान रह चुकी है। हाल में हुए पंचायत चुनाव में भी राजू ने जेल से ही प्रधानी के लिए नामांकन किया था, लेकिन चुनाव हार गया। उसके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला भी चल रहा है।
शुक्रवार को प्रवर्तन अधिकारी अजय गुप्ता के नेतृत्व में आई टीम ने राजू की संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया। डीएम अविनाश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि कर बताया कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम आई थी। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन और पुलिस का सहयोग मांगा गया था। पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी भेजा गया था।
जमीन और चीनी मिल को कब्जे में लिया
ग्राम राजेपुर में गाटा संख्या 751, 795, 409, 421 व 149 की जमीनों को कुर्क किया गया है। इसके अलावा भदैचा में गाटा संख्या 1891 की जमीन के साथ शहर स्थित शुगर मिल को भी प्रवर्तन निदेशालय ने कब्जे में ले लिया है। प्रवर्तन निदेशालय बसपा सरकार में बेची गई चीनी मिलों की जांच भी कर रहा है। इस मामले में भी राजू भदैचा का नाम सामने आया है।