फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Due to the fault in the main and local lines, there is no electricity for hours

हरदोईः मेन और लोकल लाइन में फाल्ट के चलते घंटों गुल रही बिजली

Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Due to the fault in the main and local lines, there is no electricity for hours
पिहानी। हरदोई के मन्नापुरवा से पिहानी के लिए आई 33 हजार केवीए की लाइन बेहद जर्जर है। जरा सी तेज हवा चलने या फिर बारिश होते ही लाइन में फाल्ट आने से बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात भी मेन लाइन और लोकल फाल्ट के नाम पर सात घंटे की अघोषित कटौती की गई। वहीं शनिवार सुबह दो घंटे की रोस्टिंग के बाद सात बजे सप्लाई शुरू हुई तो लोकल फाल्ट ठीक करने के लिए कई घंटे का शट डाउन ले लिया गया।
विज्ञापन

बारिश से पहले बिजली लाइन पर आने वाले पेड़ों की छंटाई का कार्य होना था लेकिन नहीं किया गया। इसके चलते आए दिन 33 केवीए लाइन पर डाल आदि गिरने से पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में लगभग 40 बार 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन होने के चलते घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार रात नौ बजे मेन लाइन ठप हो गई। कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद सप्लाई चालू हुई।
सुबह पांच बजे रोस्टिंग (इमरजेंसी कटौती) के कारण सप्लाई बंद कर दी गई। सुबह सात बजे जब रोस्टिंग का समय खत्म हुआ और सप्लाई शुरू हुई तो लाइनमैन ने शट डाउन ले लिया।
इससे नगर के दोनों फीडर कई घंटे बंद रहे। बड़ी पिहानी में सुबह पांच से नौ बजे तक चार घंटे तक सप्लाई बंद रही। कस्बा निवासी अनीस, गुड्डू, मिंहाजुद्दीन, फिरोज, असद, मनीष व रवि ने लाइनों की मरम्मत व कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार लाने की मांग की है।

पिहानी-हरदोई के बीच मेन लाइन कई जगह पेड़ों से घिरी हुई है। इनकी छंटनी कराने का कार्य करवाया जा रहा है। इससे 33 केवीए लाइन में फाल्ट होने पर रोक लग सकेगी। - सोमपाल गंगवार, जेई, पिहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed