{"_id":"62fbef900d8deb429e003e1e","slug":"hardoi-driver-killed-three-injured-in-truck-collision-hardoi-news-knp7130827127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
फोटो-48- छतिग्रस्त ट्रक
- फोटो : HARDOI
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर टोडरपुर के पास रविवार देर रात ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पीलीभीत के नोरिया थाने के मझोला गांव निवासी पप्पू (28) ट्रक चालक था। रविवार रात बरेली से प्लॉस्टिक का दाना भरकर कानपुर ले जा रहा था। उसके साथ पीलीभीत निवासी हेल्पर धनीराम (45) भी था।
रास्ते में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर टोडरपुर के पास सामने से आए ट्रक से उसका ट्रक भिड़ गया। हादसे में चालक पप्पू की मौके पर मौत हो गई। हेल्पर धनीराम के अलावा दूसरे ट्रक का चालक मुरादाबाद निवासी जीशान (43), हेल्पर शमशाद (27) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इधर मृतक चालक के पास मिले आधार कार्ड व मोबाइल के जरिये परिजनों को सूचना दी।
कुछ घंटे में परिजन भी आ गए। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार होने से हादसा हुआ है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।