{"_id":"6334563da337b30156416eb7","slug":"hardoi-dowry-harassment-report-on-six-including-husband-hardoi-news-knp720546825","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
हरपालपुर। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की।
मिरकापुर गांव निवासी सुखदेवी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी ललुआमऊ गांव निवासी रिंकू के साथ हुई थी। शादी में पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली बाइक और भैंस की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 11 मार्च को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने पति रिंकू ससुर राम प्रकाश, सास नीलम, देवर शोभित, जीवन, ननद सोनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।