{"_id":"632755b4a9b6ff04d6121a1a","slug":"hardoi-demarcation-of-land-will-be-done-hardoi-news-knp7188128160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः जमीन का कराया जाएगा सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः जमीन का कराया जाएगा सीमांकन
विज्ञापन
संडीला। यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक सिविल बीएन श्रीवास्तव ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर बी-6 के आसपास अवैध कब्जा कर भूमि बिक्री करने का आरोप लगाया। सहायक प्रबंधक की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
सहायक प्रबंधक बीएन श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि इस मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने की आवश्यकता इसलिए पड़ी ताकि आरोपी जमीन को बेच न सकें।
अब एसडीएम से कह कर जमीन की नाप कराई जाएगी। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी भूमि पर अवैध कब्जा है। कोशिश यह है कि अवैध कब्जे वाली जमीन की जल्द पैमाइश हो सके। इस बीच पुलिस का कहना है जिस जगह खोदाई कर मिट्टी पाटी जा रही थी। वहां किसी को भी कोई काम करने से रोक दिया गया है।
इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
मुराद नगर सोम निवासी गुरु शंकर यादव उर्फ बबलू यादव पर अवैध कब्जा कर जमीन बेचने का आरोप है। वहीं हनीफ अली व वजहत अली उर्फ डब्लू पर जमीन से मिट्टी की खोदाई का आरोप है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पुलिस यूपीसीडा से साक्ष्य लेकर कार्रवाई करेगी।