फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi defeated Misrana team by three runs

Hardoi News: हरदोई ने मिश्राना टीम को तीन रन से हराया

Mon, 08 Jan 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hardoi defeated Misrana team by three runs
पिहानी। बाजार इस्लामगंज मैदान पर रविवार को पिहानी प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले मैच में हरदोई की टीम ने मिश्राना की टीम को तीन रन से हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि सैफ सईद खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मिश्राना टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। हरदोई ने निर्धारित 16 ओवर में 179 रन का स्कोर बनाएं। प्रियांशु ने 47 और अनीस व सोनू ने तीस- तीस रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्राना की टीम ने अर्पण के53 और उद्देश्य 42 की शानदार साक्षेदारी से अच्छी शुरुआत की, लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद टीम 176 रन पर ढेर हो गई। हरदोई टीम के मोनू ने तीन और कप्तान अनीस ने दो विकेट हासिल किए। मोनू को शानदार आलराउंड प्रदर्शन के लिए क्रिकेटर आफताब अली राजू ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया। निर्णायक हुमायूं जफर खां, यूसुफ रहे। स्कोरर हनीफ खां मंदू थे। कमेंट्री गुड्डू ने की। फुरकान मैनेजर, रिजवान काजी, शाहिद खां पियाबाग, फरीद खां, शुऐब खां, सबील, फुजैल, नईम खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed