{"_id":"631498e2d76ce955a11cfa72","slug":"hardoi-dead-body-of-missing-e-rickshaw-driver-found-in-khanti-on-the-fourth-day-hardoi-news-knp7162767192","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः लापता ई-रिक्शा चालक का चौथे दिन खंती में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः लापता ई-रिक्शा चालक का चौथे दिन खंती में मिला शव
विज्ञापन
शाहाबाद। लापता ई-रिक्शा चालक का शव रविवार को शाहाबाद-पाली मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज के पास खंती मेें पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसी पर आरोप लगाने से इन्कार किया है। उन्होंने हादसे में मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव गहोरा निवासी सत्यपाल (35) शाहाबाद कस्बे में किराये पर ई-रिक्शा चलाता था। परिजनों के मुताबिक वह एक अगस्त की सुबह घर से निकला था। शाम तक वह वापस नहीं लौटा था।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका था। रविवार सुबह परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ देर बाद उसका शव शाहाबाद-पाली मार्ग पर एक डिग्री कॉलेज के पास सड़क के किनारे खंती में पड़ा मिला।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मृतक के भाई हरिनाम ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हादसे में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।