फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dead body of an innocent found in a pond in Hardoi

दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत: तालाब में उतराता मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 15 Sep 2022 07:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 07:48 PM IST
सार

मल्लावां कस्बे के पठानटोला में दर्दनाम हादसे में दो साल के मासूम की मौत हो गई। उसका शव तालाब में उतराता मिला। बताया जा रहा है कि खेलते समय मासूम तालाब में गिर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Dead body of an innocent found in a pond in Hardoi
मृतक अयान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में मल्लावां कस्बे के मोहल्ला पठानटोला में बृहस्पतिवार को मासूम का शव तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने की बात कही है। घटना से घर में कोहराम मचा है। मोहल्ला पठान टोला निवासी गयासुद्दीन आटा चक्की का कारखाना चलाता है।

विज्ञापन

उसके घर के पास ही तालाब है। बृहस्पतिवार दोपहर उसका बेटा अयान (2) खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया। परिजन ने उसे दरवाजे पर खेलता देखा। इसके कुछ देर बाद अयान नजर नहीं आया। जिस पर परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान उसका शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। पिता गयासुद्दीन ने खेलते समय तालाब में गिरकर डूबने से बेटे की मौत होने की बात कही। मृतक की एक बड़ी बहन है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। परिजनों की तरफ से सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed