फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Dead body of a young man found lying under a tree in suspicious circumstances

हरदोईः संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव

Thu, 11 Aug 2022 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Dead body of a young man found lying under a tree in suspicious circumstances
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के गांव अबहा पुरवा में बुधवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। पेड़ में गमछा लटका और पास में ही उसकी चप्पलें पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव अबहापुरवा के मजरा बिरौली निवासी मिथुन (22) खेती करता था। बुधवार शाम से वह लापता था। देर रात खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ के नीचे उसे पड़ा देखा।
विज्ञापन

वहीं पेड़ में गमछा लटका रहा था, पास में उसकी चप्पलें पड़ीं थीं। ग्रामीणों ने उसे बेेेहोश समझकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि मां और बहन के बीच विवाद होने से परेशान होकर मिथुन ने फंदा लगाकर जान दी है।

मृतक अविवाहित था। वह तीन भाई बहनों में छोटा था। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने जान दी है। फंदा खुलने के कारण वह पेड़ से नीचे गिर गया होगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed