{"_id":"636f7d723c4a0d7b4c564ec9","slug":"hardoi-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp727822761","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो-19- मृतक नीरज की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के भगत पुरवा गांव के संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की मां ने गांव के एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया।
गांव राघौपुर के मजरा भगत पुरवा निवासी नीरज (18) खेती करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम एक फोन आने पर वह बात करते हुए घर से निकला था। देर रात तक घर वह वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला सका।
शनिवार सुबह खेतों पर गए कुछ लोगों ने नीरज का शव पेड़ मे रस्सी के फंदे पर लटका देखा। सूचना परिजन व पुलिस को दी। मृतक की मां शकुंतला ने गांव के एक युवक पर बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। घटना की वजह बताने में मां कतरा रही है।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों में युवक के प्रेम-प्रसंग को लेकर चर्चा हो रहीं हैं। मृतक अविवाहित था। वह तीन भाइयों में छोटा था। घटना से परिजन में कोहराम मचा है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-20- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस- फोटो : HARDOI