{"_id":"62d2ae969b3b1c7675515c45","slug":"hardoi-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-a-tree-hardoi-news-knp707778239","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पेड़ में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पेड़ में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में शनिवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शराब पीने से मना करने पर जान देने की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फत्तेपुर गांव निवासी नरेंद्र (32) शराब का लती था। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला। खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह नशे की हालत में घर आया था, शराब पीने से मना करने पर उसकी कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया था। रात में वह घर से निकलकर चला गया और पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि युवक ने खुदकुशी की है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।