{"_id":"62d40504bd1d2a4eee6da366","slug":"hardoi-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-hardoi-news-knp707955452","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो-10- मृतक संजय गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा में रविवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव नेवादा निवासी संजय गुप्ता (40) खेती करता था। रविवार की सुबह गांव से 200 मीटर दूरी पर स्थित लटेनी पुलिया के पास उसका शव जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
खेतों की तरफ शौच को गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
गांव मेें शराब के नशे मेें फंदा लगाकर जान देने की चर्चा है। मृतक के तीन बेटे एक बेटी है। एसओ धर्मदास सिद्घार्थ ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।