{"_id":"60f1c4588ebc3ecca45dbe9c","slug":"hardoi-court-hardoi-news-hardoi-news-knp6406181125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर बा शिक्षिका को फिर मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर बा शिक्षिका को फिर मिली नौकरी
विज्ञापन
हरदोई। कुछ माह पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मल्लावां की एक शिक्षिका की सेवा समाप्त की गई थी, लेकिन कोर्ट ने एक बार फिर उनकी सेवा बहाल करने के निर्देश दिए हैं। डीसी बालिका का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मल्लावां में गृह विज्ञान विषय की शिक्षिका संगीता गुप्ता थीं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अन्य विद्यालयों की कुछ शिक्षिकाओं समेत उनकी भी सेवाएं समाप्त कर दीं। शिक्षिका का कहना था कि बिना नोटिस यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद शिक्षिका ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने उन्हें राहत दी है एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उन्हें बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली है। आदेश आ गया है। कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।