{"_id":"63a1ec38e669531d2a62d85d","slug":"hardoi-contractor-s-stuff-found-filled-in-panchayat-bhavan-hardoi-news-knp7344239171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः पंचायत भवन में भरा मिला ठेकेदार का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः पंचायत भवन में भरा मिला ठेकेदार का सामान
विज्ञापन
फोटो-17- कोथावां की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में पंचायत भवन में सामग्री रखे जाने के संबंध में जानकार
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोथावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के पंचायत भवन में डीपीआरओ को जल निगम के ठेकेदार का सामान भरा मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सचिव को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (एलएलडब्ल्यूएम) के कार्यों को प्रत्येक दशा में 31 दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया।
डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने विकास खंड कोथावां ब्लॉक की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। सिकंदरपुर में पंचायत भवन जल निगम ठेकेदार का स्टोर बना मिला।
यहां सचिवालय कार्यालय की स्थापना में सचिव ने ध्यान नहीं दिया। गांव में एसएलडब्ल्यूएम के तहत कूड़ा एकत्रीकरण का काम भी शुरू नहीं मिला। पंचायत सचिव कुलदीप गौतम और प्रधान से जब पूछ गया, तो वह भवन में सामग्री रखे होने के बारे में जानकारी नहीं दे सके।
इसके बाद डीपीआरओ ग्राम पंचायत बेनीगंज पहुंचे। यहां एसएलडब्ल्यूएम के कार्य पूर्ण मिले, लेकिन शेड के लिए मंगवाई गई टिन साधारण गुणवत्ता की थी। पंचायत सचिव को टिन वापस कराके कोटेड टिन की खरीद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत झरोइया में भी पंचायत भवन को मॉडल के तौर पर विकसित नहीं कराया गया है। यहां मुख्य मार्ग पर आठ कमरों का पंचायत भवन होने के बाद भी इस पर ध्यान न दिए जाने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की। पंचायत सचिव कुलदीप गौतम को निर्देशित किया गया कि 31 दिसंबर तक हरहाल में मॉडल के रूप में विकसित कराया जाए।
इसके बाद डीपीआरओ विकास खंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत खाड़ाखेड़ा और अहिरोरी भी पहुंचे। अहिरोरी में एसएलडब्ल्यूएम के कार्य नक्शे के अनुसार कराने के निर्देश दिए। खाड़ाखेड़ा में दोबारा कमियां मिलने पर पंचायत सचिव सोमेश मिश्रा को चेताया।