{"_id":"5e064f308ebc3e87ef0a8b7a","slug":"hardoi-cold-minimum-7-degree-celsius-hardoi-news-knp534795125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा दो डिग्री पर चढ़ा, फिर भी ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा दो डिग्री पर चढ़ा, फिर भी ठिठुरे लोग
विज्ञापन
हरदोई के बड़े चौराहे पर सर्दी में गर्म कपड़े पहन जाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड से शुक्रवार को भी लोग परेशान दिखे। न्यूनतम पारा सात डिग्री पर रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकले सूरज से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन थोड़ी देर बाद गलन ने उन्हें फिर ठिठुरा दिया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी कुछ दिन और कोहरा व शीत लहर चलती रहेगी।
दोपहर तक छाए रहे कोहरे के कारण वाहन रेंगते रहे। शहर के सार्वजनिक स्थलों जैसे अस्पताल, बस अड्डे व रेलवे स्टेशनों के बाहर लोगों ने आग जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास किया।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रिकार्ड किया गया।
गुरुवार को 12 डिग्री अधिकतम व पांच डिग्री न्यूनतम दर्ज किया गया था। गुरुवार रात आठ बजे के बाद से कोहरा छाने से सड़कों पर आवागमन कम दिखा।
चार जनवरी तक रहेगा अवकाश
डीएम पुलकित खरे ने ठंड को देखते हुए चार जनवरी तक कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए। शिक्षक नियमित सुबह 10 से तीन बजे के बीच स्कूल में रहेंगे।