{"_id":"639b5c7c2c270059692ed445","slug":"hardoi-chilli-powder-was-thrown-at-the-power-team-workers-narrowly-escaped-hardoi-news-knp7336810139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: बिजली विभाग की टीम पर मिर्च पाउडर फेंका, बाल-बाल बचे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: बिजली विभाग की टीम पर मिर्च पाउडर फेंका, बाल-बाल बचे कर्मी
Thu, 15 Dec 2022 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-31- कोतवाल को जानकारी देते अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता मौजूद विद्युत कर्मी
- फोटो : HARDOI
हरदोई जिले के संडीला कस्बे में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल जमा करने पहुंची टीम पर एक युवक ने लाल मिर्च फेंक दी। इससे टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए। अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी। युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
अवर अभियंता राज कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को मोहल्ला मानस नगर चक्कर रोड पर बकाया बिजली बिल जमा करने के अभियान के तहत उपभोक्ताओं के बिलों की जांच की जा रही थी। टीम में शिवकांत, नन्हा, संविदा कर्मी गोकुल शामिल थे।
विज्ञापन
टीम मानस नगर निवासी रंजीत कुमार के घर पर पहुंची और उपभोक्ता से बकाया 7073 रुपये बकाया के जमा करने के लिये कहा, तो वह मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रंजीत घर से चाकू लेकर आया और लाल मिर्च मुंह पर फेंक दी और मौके से भाग गया। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन