फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Child dies by drowning in water filled pit

Hardoi news: खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबा मासूम, दर्दनाक मौत

Sun, 31 Jul 2022 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 10:45 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में पानी भरे गड्ढे में डूबकर बालक की मौत की घटना सामने आई है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi, Child dies by drowning in water filled pit
फोटो-26-मृतक नितिन की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI

विस्तार

हरदोई जिले के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के खिम्मापुरवा में रविवार को खेलते समय पांच वर्षीय बालक पानी भरे गड्ढे में डूब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कुचिला विजना ग्राम पंचायत के मजरे खिम्मापुरवा में ग्राम सचिवालय निर्माण के दौरान मिट्टी का भराव कराने के लिए ग्राम प्रधान ने भवन के पास ही गड्ढा खुदवाकर उससे मिट्टी निकलवाई थी। बारिश के दौरान इस गड्ढे में पानी भर गया। रविवार को गांव के ही मनोहर लाल का बेटा नितिन (5) वहां खेल रहा था।
विज्ञापन


वह खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी पर परिजन बालक को गड्ढे से निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक बालक दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। पुत्र की मौत के बाद मां संजनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed