{"_id":"639f04f6ecebbf6ef976ed78","slug":"hardoi-chaat-shopkeeper-riding-auto-rickshaw-died-due-to-bolero-collision-hardoi-news-knp7340659164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः बोलेरो की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार चाट दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः बोलेरो की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार चाट दुकानदार की मौत
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास बोलेरो की टक्कर लगने से ऑटो रिक्शा सवार चाट दुकानदार की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सुरसा के म्यूनी गांव निवासी सुरेश शनिवार सुबह गांव के संजय, हरिनंदन समेत छह लोग के साथ ऑटो से हरदोई सब्जी खरीदने आ रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। इसमें सुरेश की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
वहीं संजय, हरिनंदन समेत पांच लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। देर रात सुरेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुरेश के तीन पुत्र हैं। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर गंगेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।