{"_id":"631780d12b4b9a7e561efb2d","slug":"hardoi-cash-and-jewelery-stolen-from-teacher-s-house-hardoi-news-knp716726461","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः शिक्षक के घर से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः शिक्षक के घर से नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
फोटो-17- कमरे के अंदर बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : HARDOI
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव सुभानखेड़ा में सोमवार रात चोरों ने दीवार फांदकर शिक्षक के घर से नकदी व जेवर पार कर दिए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सुभानखेड़ा निवासी आर्यन निजी डिग्री कॉलेज मेें शिक्षक हैं। सोमवार रात खाना खाने केे बाद वह परिवार के साथ कमरे में सो गए। देर रात चोरों ने मकान को अपना निशाना बनाया। सामने की दीवार फांदकर चोर घर के अंदर पहुंचे।
चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ कर बक्से मेें रखी 30 हजार रुपये नकदी और जेवर चुरा ले गए। मंगलवार सुबह उठने पर उसने कमरे का ताला टूटा देखा, तो कमरे के अंदर जाकर देखा। वहां सामान बिखरा पड़ा मिला। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।