फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,bundelkhand,dam,hardoi news

बुंदेली पत्थर से बने चेकडैम सहेजेंगे पानी

Wed, 17 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
hardoi,bundelkhand,dam,hardoi news
ग्राम किन्हौटी में निर्माणाधीन चेक डैंम। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। नालों में बहकर बर्बाद होने वाले बारिश के पानी को बचाने के लिए बुंदेली पत्थरों से चेकडैम बनाए जा रहे हैं। बुंदेली पत्थरों से चेकडैम बनाने में लागत तो कम हुई ही है, साथ ही मजबूती में भी ये बेमिसाल होंगे। इससे इनकी उपयोगिता लंबे समय तक बनी रहेगी। फिलहाल जिले में छह चेकडैम बनाए जा रहे हैं। बरसाती नालों पर मनरेगा से बन रहे ये चेकडैम लघु सिंचाई विभाग बनवा रहा है।
विज्ञापन

पानी के अंधाधुंध दोहन से शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों का भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। ग्रामीण इलाकों में तेजी से गिर रहे भूजल स्तर का कारण बारिश का पानी नालों के जरिये बह जाना बताया गया था। बारिश का पानी बर्बाद होने से बचाने और भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए नालों पर चेकडैम बनाए जा रहे हैं। चेकडैम मजबूत हों और इसकी उपयोगिता लंबी समय तक बनी रहे, इसके लिए बुंदेली पत्थरों को लगाया जा रहा है। बुंदेली पत्थरों की खासियत यह है कि ये पानी के बहाव में घिसते नहीं हैं। इससे ये लंबे समय तक बने रहे हैं। जिले के पांच विकास खंडों के छह गांवों में चेकडैम का निर्माण शुरू करा दिया गया है। चेकडैम का निर्माण मनरेगा के बजट से कराया जा रहा है और इसकी निगरानी लघु सिंचाई विभाग कर रहा है। सभी चेकडैम बरसाती नालों में बनाए जा रहे हैं, ताकि बरसाती जल को ही सहेजा जा सके। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बारिश शुरू होने से पहले सभी चेकडैम बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में बन रहे चेकडैम
ब्लाक गांव
सुरसा अंधर्रा
पिहानी जमुही
शाहाबाद कोर्डा सरैंया
टड़ियावां जपरा
संडीला मीननगर अजिगवां, किन्हौटी
मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि चेकडैम का निर्माण बारिश के पानी की बर्बादी रोकने और भूजल संरक्षण के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चेकडैम बारिश का पानी सहेजने में काफी कारगर साबित हुए हैं। पानी के संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड में बड़ी संख्या में चेकडैम बनाए गए हैं। इसका वहां के भूजल स्तर पर काफी असर भी पड़ा है। अब जिले में भी चेकडैम बनाकर बारिश के पानी को सहेजने की कवायद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए इस्तेमाल किया जा रहा बुंदेली पत्थर
लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि चेकडैम के निर्माण में ईंट की जगह बुंदेली पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बुंदेली पत्थर ईंट की अपेक्षा सस्ता पड़ता है। ईंट से बनने वाले चेकडैम से बुंदेली पत्थर से बनने वाले चेकडैम की लागत करीब दस फीसदी कम आएगी। खास बात यह है कि पानी में बुंदेली पत्थर खराब नहीं होता। इससे चेकडैम लंबे समय उपयोगी बने रहेंगे, जबकि ईंटें पानी के बहाव में कट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed