{"_id":"63863d7928897a683007aeca","slug":"hardoi-bullet-fired-for-water-extraction-woman-injured-hardoi-news-knp7308969169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः पानी की निकासी को लेकर चली गोली, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः पानी की निकासी को लेकर चली गोली, महिला घायल
विज्ञापन
फोटो-35- गोली से घायल वंदना
- फोटो : HARDOI
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ढुकहिया मजरा चंदेली में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद के दौरान गोली चल गई। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है। सीएचसी लाई गई महिला को चिकित्सक ने हरदोई रेफर कर दिया है।
गांव ढुकहिया मजरा चंदेली में सोनपाल व चंद्रहास के बीच पानी की निकासी को लेकर विवाद चला आ रहा है। सड़क पर बह रहे पानी को लेकर वंदना (40) ने पड़ोसी चंद्रहास को मंगलवार टोक दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। वंदना ने बताया कि इस बीच विपक्षी चंद्रहास, विकास, गोलू व सुभाष ने मारपीट व गाली गलौज शुरू कर दी।
उसने विरोध किया, तो चंद्रहास बंदूक और विकास तमंचा लेकर आ गया और उन लोगों पर गोली चला दी। गोली उसके पैर पर लगी, इससे वह घायल हो गई। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भेजा, जहां से चिकित्सक ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर सुभाष ने बताया कि पानी निकासी के विवाद मेें सोनपाल, रामलखन, छोटे, राकेश व सुमित ने उसे मारापीटा व गोली चलाई। झगड़े में उसे भी सर में चोट आई है। कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि महिला कि गोली लगी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।