फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bring the achievements of the BJP government to the booth

Hardoi News: हरदोईः बूथ तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां

Sun, 18 Dec 2022 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bring the achievements of the BJP government to the booth
फोटो-18- भाजपा कार्यालय में बैठक में बोलते जिला प्रभारी प्रकाश पाल मंचासीन राज्यमत्री नितिन अग्र? - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा कार्यालय में रविवार को निकाय चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, निकाय संयोजकों की बैठक हुई। इसमें निकाय चुनाव की दृष्टि से सभी कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगे के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। भाजपा सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम कर रही है। लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और निष्पक्ष कानून व्यवस्था का उत्तम परिणाम है, जो प्रदेश का हर नागरिक बेखौफ होकर घूम रहा है। इन सभी बातों को लेकर हमें हर बूथ, हर घर तक पहुंच लोगों से मिलकर पार्टी और सरकार के लाभ बताएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि सभी पदाधिकारियों से लेकर बूथ कार्यकर्ता समन्वय बनाकर अपने बूथ को सशक्त बनाएं। राज्यसभा सांसद डा. अशोक बाजपेई ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी की उपलब्धियों को पहुंचाने को कहा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन ने किया।

इस दौरान उच्चशिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सांसद जयप्रकाश रावत, विधायक ज्ञान तिवारी, रामपाल वर्मा, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, श्याम प्रकाश, अलका अर्कवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक मौजूद रहे। आईटी प्रमुख सौरभ सिंह ने एलईडी पर कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed