{"_id":"62e51860fbdca11181378ca5","slug":"hardoi-boyfriend-shot-himself-in-front-of-girlfriend-s-house-died-hardoi-news-knp710211859","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने खुद को तमंचे से गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने खुद को तमंचे से गोली मारी, मौत
विज्ञापन
फोटो-09- ग्रामीण से घटना की जानकारी लेते अप्पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने खुद को तमंचे से गोली मार ली। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मल्लावां थाना क्षेत्र के बाबटमऊ गांव निवासी दीपक (22) गुजरात में नौकरी करता था। वहां अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती परिवार के साथ रहती थी। दोनों एक ही जाति के थे।
एक वर्ष पूर्व दोनों के बीच प्रेम शुरू हो गया था। एक जुलाई को वह युवती को लेकर फरार हो गया था। परिजनों के समझाने पर दोनों वापस आ गए। 13 जुलाई को दोनों के परिजनों की बीच किसी प्रकार की कार्रवाई न करने को लेकर समझौता हो गया था, लेकिन शादी की बात पर फैसला नहीं हो सका था।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। शनिवार दोपहर दीपक प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। जहां पर प्रेमिका के परिजनों से कहासुनी होने पर उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली।
सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एएसपी पश्चिमी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ छोटेलाल ने बताया कि मौके से तमंचा पड़ा मिला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-10- मृतक दीपक की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI