फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bolero stolen in front of sleeping police post

हरदोईः सोती रही पुलिस चौकी के सामने हुई बोलेरो चोरी

Sat, 12 Nov 2022 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bolero stolen in front of sleeping police post
बघौली। शुक्रवार रात चौकी पुलिस सोती रही और सामने खड़ी बोलेरो चोर ले गए। चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बघौली चौराहा निवासी राजकुमार मिश्रा व्यापारी हैं। कस्बा स्थित पुलिस चौकी के सामने उनका मकान है। शुक्रवार रात उनकी बोलेरो मकान के बाहर खड़ी थी। देर रात गाड़ी चोरी हो गई। शनिवार सुबह गेट खोलकर जब वह बाहर निकले तो गाड़ी नहीं थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। कैमरे में रात के समय एक व्यक्ति बोलेरो के पास आता दिख रहा है। वह बोलेरो की खिड़की खोलता है। इसके बाद वह गाड़ी लेकर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी के ठीक सामने हुई घटना से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं। वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है। वह पुलिस पर रात्रि गश्त न करने का आरोप लग रहे हैं। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की पहचान कर बोलेरो बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed