{"_id":"632a02853ef24f025943a738","slug":"hardoi-big-reshuffle-change-from-incharge-to-constable-hardoi-news-knp719205943","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बड़ा फेरबदल, इंचार्ज से लेकर सिपाही तक बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बड़ा फेरबदल, इंचार्ज से लेकर सिपाही तक बदले
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बड़ा फेेरबदल किया। थाना इंचार्ज से लेकर सिपाहियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची के मुताबिक 12 निरीक्षक, पांच उप निरीक्षकों के साथ 19 हेड, 70 कांस्टेबिल और 15 महिला कांस्टेबिलों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
रिट सेल के प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को मल्लावां कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। बिलग्राम में तैनात एसएचओ राजवीर सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है।
कोतवाली शहर में तैनात फूल सिंह को बिलग्राम का इंचार्ज बनाया गया है। हरपालपुर के एसएचओ उमाकांत दीपक को रिट सेल प्रभारी बनाया गया है। मल्लावां के एसएचओ सुनील कुमार सिंह को हरपालपुर थाना सौंपा गया है।
विज्ञापन
सांडी के एसएचओ नित्यानंद सिंह को टड़ियावां और यहां तैनात एसएचओ राजदेव मिश्रा को सांडी थाने का इंचार्ज बनाया गया। शाहाबाद कोतवाली में तैनात इख्तियार हुसैन को लोनार व विजय प्रताप को बेनीगंज कोतवाली भेजा गया है।
रामकेवल तिवारी को कोतवाली देहात से कोतवाली शहर में तैनात किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात एसआई संदीप तिवारी, कैलाश यादव को पाली, धर्मेंद्र चौधरी को संडीला कोतवाली, लाखन लाल मिश्रा को लोनार और एसआई महेंद्र शंकर उपाध्याय को गैंगस्टर प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है।
एसएचओ बेनीगंज भेजे गए लाइन
एसपी ने लंबी छुट्टी पर चल रहे एसएचओ बेनीगंज इंद्रजीत सिंह चौहान को पुलिस लाइन भेज दिया है। वहां तैनात अतिरिक्त निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव को बेनीगंज कोतवाली का इंचार्ज बना दिया हैं।