फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bicycle student dies due to tractor-trolley collision

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 05 Nov 2022 07:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bicycle student dies due to tractor-trolley collision
मृतका सोनम की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI

हरदोई जिले के सवायजपुर-गोरिया मार्ग पर घोड़ीधर गांव के पास साइकिल सवार छात्रा को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पाली थाना क्षेत्र के चकौती कला के मजरा कहारन पुरवा निवासी सोनम (13) कक्षा आठ की छात्रा थी।

विज्ञापन


वह हरपालपुर के गोरिया गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ती थी। शनिवार को वह शहाबुद्दीनपुर उच्च प्राथमिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में शामिल होने गई थी। जहां से देर शाम वह साइकिल से घर वापस आ रही थी। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में सवायजपुर गोरिया मार्ग पर घोड़ीघर गांव के पास पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर स्कूल के शिक्षक व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरपालपुर प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed