फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Baghauli-Pratapnagar road will be two-lane with 73 crores

Hardoi News: हरदोईः 73 करोड़ से टू-लेन बनेगा बघौली-प्रतापनगर मार्ग

Thu, 15 Dec 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Baghauli-Pratapnagar road will be two-lane with 73 crores
हरदोई। बघौली-प्रतापनगर मार्ग को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है। मार्ग पीडब्ल्यूडी के आधीन ही रहेगा। एनएचएआई से मार्ग को पीडब्ल्यूडी ने वापस ही नहीं लिया, बल्कि इसे टू-लेन बनवाए जाने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर ली है। 7300 लाख से मार्ग का चौड़ीकरण कराते हुए निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ रोड के बघौली चौराहे से सीतापुर मार्ग के प्रतापनगर चौराहे तक करीब 20.400 किलोमीटर मार्ग क्षतिग्रस्त ही नहीं कई स्थानों पर तो गायब ही हो गया है।
विज्ञापन

गांव के चकरोड की भांति ही मार्ग दिखाई दे रहा है। एनएचएआई को मार्ग हस्तांतरित होने के बाद इस ओर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया और मार्ग जलभराव और अनुरक्षण के अभाव में क्षतिग्रस्त होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जनप्रतिनिधियों की सिफारिश और डीएम के प्रयास मार्ग को फिर से पीडब्ल्यूडी को वापस दिलाया गया है। पीडब्ल्यूडी के नोडल अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि मार्ग का सर्वे कराया गया है।
मार्ग के निर्माण के साथ ही चौड़ीकरण को भी डीपीआर में शामिल किया गया है। अभी ये मार्ग 3.60 मीटर चौड़ा है। नवीन निर्माण सात मीटर चौड़ाई में कराया जाएगा।
कानपुर, लखनऊ को आध्यात्मिक केंद्र नैमिष से जोड़ता है यह मार्ग
वैसे तो यह मार्ग सीतापुर और लखनऊ मार्ग को जोड़ने का काम करता है। यही मार्ग बघौली चौराहे से माधौगंज को भी जोड़ता है। लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद और अलीगढ़ आदि से आने वाले श्रद्धालुओं के नैमिषारण्य तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग है।

वर्जन
20.400 किलोमीटर का यह मार्ग एकदम क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर थाना, कस्बा और गांव हैं। आवागमन में लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी के माध्यम से सर्वे कराते हुए 7300 लाख की डीपीआर तैयार कराते हुए शासन को भेज दी गई है। प्रयास हैं कि जल्द ही वित्तीय, प्रशासनिक स्वीकृति के साथ बजट आवंटित करा लिया जाए, ताकि काम शुरू कराया जा सके। - मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed