फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, ATM will be installed in government library, canteen will open

Hardoi News: हरदोईः राजकीय पुस्तकालय में लगेगा एटीएम, खुलेगी कैंटीन

Sat, 26 Nov 2022 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, ATM will be installed in government library, canteen will open
फोटो -02- राजकीय पुस्तकालय के शुभारंभ के उपरांत वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते जिलाधिकारी मंग? - फोटो : HARDOI
हरदोई। जीआईसी परिसर में संचालित राजकीय पुस्तकालय परिसर में जल्द ही एटीएम लगेगा और कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी। पुस्तकालय में आने वाले सभी पाठकों को बेहतर माहौल मिले। इसके लिए पुस्तकों के साथ अन्य संसाधनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय का सौंदर्यीकरण होने पर शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने पुस्तकालय में हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। डीएम व सीडीओ ने 300 पुस्तकें भेंट दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परिसर में जल्द ही एक एटीएम खोला जाएगा और साथ ही कैंटीन की व्यवस्था की भी जाएगी। पुस्तकालय में बच्चों के लिए किड्स जोन को विकसित किया गया है। यहां पर बच्चों की पुस्तकों के साथ-साथ खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पाठकों के लिए सभी पुस्तकें उपलब्ध रहें, इसकी भी व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय अध्यक्ष राम मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी पुस्तकों की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ वह उठा सकते हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed