फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Answer-calling from Dhedni Saraiyan Pradhan

Hardoi News: हरदोईः ढेडनी सरैयां प्रधान से जवाब-तलब

Sun, 04 Dec 2022 09:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Answer-calling from Dhedni Saraiyan Pradhan
हरदोई। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेेश के बाद भी पराली जलाए जाने की घटनाओं को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानों की भी जिम्मेदारी तय करनी शुरू कर दी है। माधौगंज ब्लॉक की ढेडनी सरैयां की प्रधान से पराली जलने के मामले में जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

एनजीटी ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए पराली और फसल अवशेष जलाने पर रोक के आदेश दिए हैं। यहां पर प्रधान, लेखपाल, पंचायत सचिव सहित कृषि विभाग को इसकी रोकथाम की जिम्मेदारी दी गई। बावजूद इसके पराली जलाने की घटनाएं सामने आईं हैं।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने कृषि विभाग के उप निदेशक की रिपोर्ट पर माधौगंज की ग्राम पंचायत ढेडनी सरैयां में पराली जलाने की एक से अधिक घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने माधौगंज बीडीओ के माध्यम से प्रधान गीता को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में कहा है कि खरीफ फसल के अवशेष जलाने पर रोक के लिए कोई प्रयास नहीं किया गए। ये पंचायतीराज अधिनियम के तहत पदीय कर्तव्यों के पालन में चूक है। साक्ष्य सहित एवं संतोषजनक जवाब न आने पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed