{"_id":"636651b67d375a0b15083234","slug":"hardoi-angry-advocates-raised-slogans-of-police-murdabad-hardoi-news-knp726620078","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः नाराज अधिवक्ताओं ने लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः नाराज अधिवक्ताओं ने लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन
फोटो-13- पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पुतला फूंकते अधिवक्ता
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पुलिस की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को हड़ताल कर दी। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। दोपहर में अधिवक्ताओं ने एसपी दफ्तर के बाहर शहर कोतवाल संजय कुमार पांडे का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर नारेबाजी की। इसके साथ ही शहर कोतवाल के बर्खास्तगी की मांग की।
शुक्रवार को एसपी दफ्तर के बाहर स्थित अवैध पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर टैक्सी स्टैंड संचालक हसीन और अधिवक्ता शशिकांत सिंह के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद वकीलों ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर हसीन समेत चार अज्ञात पर मारपीट एवं गालीगलौज का मामला दर्ज कराया था।
आरोप है कि शहर कोतवाल ने सांठगांठ के चलते उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया और अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की। पुलिस की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के जाने के बाद नगर मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता एवं शहर कोतवाल संजय पांडे ने मौके का जायजा लिया। अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रताप एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को सुबह 10:30 बजे आम सभा की बैठक में आगे आंदोलन पर रणनीति तय की जाएगी।

फोटो-14- पुतला जलने के बाद जानकारी लेते सिटी मजिस्ट्रेट व शहर कोतवाली की पुलिस- फोटो : HARDOI