फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Angered by sister's love marriage, brother shot at brother-in-law

हरदोईः बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहनोई को मारी गोली

Tue, 11 Oct 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Angered by sister's love marriage, brother shot at brother-in-law
फोटो-31- पिहानी में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी - फोटो : HARDOI
पिहानी। बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने बहनोई को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरेआम हुई घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी पर एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मुरादखानी निवासी रजनीश (30) बर्फ विक्रेता है। वह बस अड्डे पर बर्फ बेचने का काम करता हैं। सोमवार शाम पांच बजे के करीब वह बस अड्डे के पास उधारी का पैसा ले रहा था। इस दौरान पीछे से आए पड़ोस के मोहल्ले के रहने वाले युवक ने उसकी पीठ में गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक रजनीश का पड़ोस के मोहल्ले में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने सात माह पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस बात से युवती के परिजन नाराज थे। इसी के चलते युवती के भाई ने रजनीश को गोली मार दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे सीएचसी लेकर गए। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि घायल के पिता छोटे लाल की तहरीर पर यासीन, सलमान, युसुफ और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

फोटो-32- घायल रजनीश

फोटो-32- घायल रजनीश- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed