{"_id":"631b706b8b865f68b841d14c","slug":"hardoi-amrit-stream-caught-in-the-trial-the-municipality-did-the-edge-hardoi-news-knp7172498164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः परीक्षण में फंसी अमृत धारा, नगर पालिका ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः परीक्षण में फंसी अमृत धारा, नगर पालिका ने किया किनारा
विज्ञापन
फोटो-05- पानी की टंकी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। हर घर नल से जल पहुंचाने की अमृत योजना शहर में अब परीक्षण के दौर में फंसी हुई है। लाइनों में लीकेज के चलते नगर पालिका ने फिलहाल योजना को हैंडओवर लेने से किनारा कर लिया है। इधर कार्यदायी संस्था सबसे बड़े जोन पांच में एक बार फिर टेस्टिंग करते हुए लाइनों को दुरुस्त करा रही है। जबकि अन्य जोनों में मरम्मत कार्य चल रहा है।
अमृत योजना के पहले चरण में शामिल हरदोई शहर में हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए 2016 में कार्ययोजना बनी थी। जिसके तहत शहर को आठ जोन में बांटा गया था। जोन एक में 1000 किलोलीटर क्षमता वाली पानी की टंकी, दो नलकूप, 20.20 किलोमीटर लाइन आदि का कार्य 4 करोड़ 18 लाख रुपये से कराया गया। इस जोन में वार्ड संख्या पांच एवं सात के मोहल्ले शामिल हैं।
जोन संख्या दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ के लिए सामूहिक कार्ययोजना के तहत पांच नलकूप, 1500 और 1600 किलोलीटर क्षमता की दो टंकियां, 90 किलोमीटर वाटर लाइन आदि के कार्य लगभग 35 करोड़ 61 लाख रुपये से कराए गए।
विज्ञापन
110 किलोमीटर लंबाई में पाइप लाइन डालने के साथ ही तीन नई टंकियां बनाई गईं। इस पूरी परियोजना पर करीब 39 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए गए। मार्च 2019 तक सभी कार्य पूरे कराकर पेयजल आपूर्ति चालू करनी थी। मगर जोन एक के अलावा अन्य किसी भी जोन में समय से कार्य पूरा न होने से के कारण पेयजल आपूर्ति शुरू न हो सकी।
मार्च 2022 में जब इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। तो संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने सिस्टम के पेंच कसे और काम शुरू हुआ । 25 जून तक सभी स्थानों पर पेयजल आपूर्ति शुरू करने के लिए टेस्टिंग शुरू हुई। इसबीच लाइनों में लीकेज और अन्य समस्याओं के कारण नगर पालिका ने हैंडओवर लेने से इंकार कर दिया।
यह है अमृत धारा की स्थिति
जलनिगम नगरीय क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार जोन एक में पेयजल आपूर्ति चालू है। इसे पालिका हैंडओवर ले चुकी है। यह महोलिया एरिया का जोन है। जोन संख्या दो रेलवेगंज क्षेत्र को पीताबंरगंज को जोड़ा गया है। जो कि चालू है।
जोन संख्या तीन में नगर पालिका की पुरानी लाइनों से आगे के एरिया में कनेक्टीविटी है। जो कि चालू है। जोन संख्या चार में सिविल लाइंस क्षेत्र में करीब एक किमी लाइन डाली जा रही है।
जो पालिका की पुरानी लाइनों से कनेेक्ट होगी। जोन पांच में करीब 50 किलोमीटर एरिया में पाइप लाइन है। जिसमें सुभाष नगर, कौशलपुरी, नुमाइश चौराहा, सांडी रोड आदि क्षेत्र हैं।
इसका परीक्षण पिछले दो माह से चल रहा है। लाइन पूरी तरह से चालू होने का दावा किया जा रहा हैं। जोन संख्या छह में महाराज सिंह पार्क के पास पालिका की पुरानी सप्लाई चालू है।
जोन सात में सरकुलर रोड, बिलग्राम चुंगी, क्षेत्र का एरिया है। यहां लाइन की मरम्मत और परीक्षण चल रहा है। जोन आठ बावन चुंगी, बावन रोड, टिलिया, बाबा मंदिर, कृष्ण नगरिया आदि क्षेत्र जुड़े हुए है। लाइन की मरम्मत और परीक्षण कार्य चल रहा है।
वर्जन
योजना के तहत शहर में आठ हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जोन 5, 7, 8, जल्द ही नगर पालिका को हैंडओवर हो जाएंगे। अन्य जोन में पुरानी लाइन चालू हैं। नई लाइनों की दिक्कतों को दूर कराया गया हैं। जो कार्य शेष है पूरे कराए जा रहे हैं। गैस पाइप लाइन की खुदाई से हमारी लाइनों को नुकसान होने व लीकेज होने के कारण लाइनों को शुरू करने में विलंब हुआ हैं। - एमके सिंह, एक्सईएन, जल निगम, नगरीय क्षेत्र