{"_id":"60bd093c8ebc3e00d262134a","slug":"hardoi-agriculter-plant-hardoi-news-hardoi-news-knp6326033166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड हरियाली लाने को जिले में खोदे गए करीब 65 लाख गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड हरियाली लाने को जिले में खोदे गए करीब 65 लाख गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जुलाई में जिले भर में रिकार्ड 65 लाख पौधों के रोपण को लेकर वन विभाग समेत अन्य विभागों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले की 26 नर्सरियों में ही 87 लाख 29 हजार पौधे उपजाए गए हैं और 65 लाख गड्ढे भी खोदने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। डीएफओ ने बताया कि 20 जून के बाद नर्सरियों से पौधों का उठान शुरू करवा दिया जाएगा।
डीएफओ ने बताया कि हर बार की तरह ही इस बार भी प्रदेश भर में रिकार्ड पौधरोपण कराया जाएगा। इस बार 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इस जनपद को 64 लाख 96 हजार 737 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। इसमें वन विभाग को ही 18 लाख 15 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर सभी विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब तक पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए करीब 65 लाख गड्ढों को भी खोद दिया गया है।
डीएफओ वीके आनंद ने बताया कि इस बार का पौधरोपण जनआंदोलन के रूप में कराया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री तो जिला स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गड्ढों का खुदान पूर्ण कर लिया गया है। 26 नर्सरियों में करीब 87 लाख 29081 पौधों को तैयार किया गया है। इनमें फलदार, छायादार, शोभाकार, इमारती, ईंधन व औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएमएस से लगातार होती रहेगी निगरानी
डीएफओ वीके आनंद ने बताया कि वन विभाग की ओर से प्लांटेशन मॉनीटरिंग सिस्टम (पीएमएस) एक साफ्टवेयर लांच किया गया है। इस पर वन विभाग को अपना माइक्रोप्लान बनाकर भेजना होता है। इस माइक्रोप्लान को लेकर लगातार प्रदेश स्तरीय अधिकारियों द्वारा उसकी निगरानी होती रहेगी।
20 जून से कराई जाएगी पौधों की ढुलाई
डीएफओ ने बताया कि नर्सरियों से कार्यदायी संस्था द्वारा अपने संसाधनों से पौधों की ढुलाई कराई जाएगी। ढुलाई का कार्य 20 जून से कराया जाना प्रारंभ कर दिया जाएगा।