{"_id":"635bcecf3f55d87d463aa0a1","slug":"hardoi-accused-of-snatching-a-bag-full-of-money-by-beating-a-salesman-hardoi-news-knp7252796118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः सेल्समैन की पिटाई कर रुपये से भरा बैग छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः सेल्समैन की पिटाई कर रुपये से भरा बैग छीनने का आरोप
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात उधार शराब न देने से नाराज कुछ लोगों ने बाइक से घर जा रहे सेल्समैन की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपी शराब बिक्री के 65 हजार रुपये से भरा बैग छीन कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मुरौली कठेरियान गांव निवासी महेश पाल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका बेटा अजय कुमार खंडेला पुरवा स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। गुरुवार रात दो लोग ठेके पर शराब लेने आए थे। दोनों ने बेटे से उधार शराब मांगी थी। उसने उधार देने से मना कर दिया। देर रात दुकान बंद करके बेटा बाइक से घर आ रहा था।
रास्ते में टीकम पुरवा मोड़ के पास घात लगाए बैठे करीब छह लोगों ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब अजय गंभीर रूप से घायल हो गया, तो हमलावर बिक्री के 65 हजार रुपये से भरा बैग उससे छीनकर भाग गए। बेटे ने यूपी 112 पर फोन करके घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे घायलावस्था में थाने लाए। इसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित के पिता ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।