{"_id":"6022d47a8ebc3e4c810c1297","slug":"hardoi-accident-jam-protest-hardoi-news-hardoi-news-knp6109032105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को टक्कर मार खाई में जा पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को टक्कर मार खाई में जा पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत
विज्ञापन
पुलिस से आक्रोश जताते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। खेत में खाद डालकर घर जा रहे बाइक सवारों को संडीला-मल्लावां मार्ग पर टक्कर मारने के बाद बोलेरो सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि साथ बैठा मजदूर घायल हो गया। नाराज किसान के परिवार की महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया और शव नहीं उठने दिया। लगभग पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बिलग्राम और क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। पुलिस ने बोलेरो सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भजेहटा निवासी बबलू (45) खेती करता था। मंगलवार को वह गांव निवासी मजदूरी करने वाले रामदास (36) के साथ बाइक से गांव के पास ही स्थित अपने खेत में खाद डालने के लिए गया था। खाद डालने के बाद दोनों बाइक से घर वापस जा रहे थे। भजेहटा गांव के सामने ही मल्लावां-संडीला मार्ग पर पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। घटना में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बोलेरो सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से जाकर टकरा गई।
हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने मल्लावां-संडीला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर मल्लावां कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जाम लगने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। हालात को देखते हुए कासिमपुर और माधौगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद सीओ बिलग्राम विशाल यादव भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बबलू के परिजन और ग्रामीण परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। शाम लगभग पौने सात बजे एसडीएम कपिल देव यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। इसके बाद एसडीएम ने पांच लाख रुपये कृषक दुर्घटना बीमा योजना से दिलाए जाने, 25 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव उठ जाने दिया। बबलू के परिवार में पत्नी रेखा और एक पुत्री प्रतीक्षा है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो सवार दोनों युवक पुलिस हिरासत में हैं, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।