फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,accident,hardoi news,up news

पेड़ काटते समय गिरा, मजदूर की दबकर मौत

Sat, 12 Nov 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
hardoi,accident,hardoi news,up news
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सथरा गांव में पेड़ काटते समय मजदूर के ऊपर गिर गया। दबकर मजदूर की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कटहइया गांव निवासी छोटे (30) मजदूरी करता था। पत्नी कुसुमा के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सथरा गांव निवासी ठेकेदार पेड़ कटवाने के लिए उसके पति को लेकर गया था।
विज्ञापन

सथरा गांव में यूकेलिप्टस का पेड़ काट रहा था। काटते समय पेड़ छोटे के ऊपर जा गिरा। दबकर उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ठेकेदार व अन्य मजदूर मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ कटवा कर उसे बाहर निकाला। ठेकेदार के मौके से भागने से परिजन में आक्रोश है। परिजन ने अभी आरोप से इनकार किया है। मृतक के परिवार में पत्नी केे अलावा संतान नहीं है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed