{"_id":"60ec7a278ebc3ebf4b42fc89","slug":"hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6398148104","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ग्राम रमापुर में सोमवार की दोपहर बच्चों के साथ खेल रही बालिका संतुलन बिगड़ जाने पर तालाब में गिर गई। डूबने से बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसीनगला के मजरा ग्राम रमापुर स्थित तालाब में सोमवार की दोपहर प्रधान द्वारा सबमर्सिबल से पानी भरवाया जा रहा था। कर्मचारी सबमर्सिबल को चालू कर वहां से कहीं चले गए। इस बीच गांव की ही नैंसी (10) अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए वहां पहुंच गई। खेलते-खेलते अचानक तालाब में गिर गई और डूब गई। घटना के बाद साथ खेल रहे बच्चे डर कर भाग गए।
इधर, नैंसी के काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो बच्चों ने बताया कि वो तालाब में गिर गई है। आनन फानन में परिजन व ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए और उसे बाहर निकाल सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सर्वेश ने बताया कि नैंसी दो बहनों में बड़ी थी। एसओ बीएम त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।